25 जून सभी राशियों के लिए कुछ ना कुछ लेकर आया है। आप में से कुछ राशियों जीवन में लाभ प्राप्त कर सकती है। वहीं कुछ राशियों को सावधान रहना चाहिए। चलिए आज का राशिफल यानि 25 जून 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानें।
यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार
एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए। आज आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आप किसी से कुछ कहना चाहते हैं तो कह दें। आज आपको किसी सामाजिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। आज आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आज आपको पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। आज आप किसी दूसरे का उत्साह देखकर उत्साहित होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। लोहे का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा।
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर करेंगे। आज आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही जरुरतमंद लोगों की सहायता भी करेंगे।
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर हर काम में सफल होंगे। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा।
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोचेंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी।
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके कन्धों पर आयेगी। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगाने वाली है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई अच्छी खबर सुनायेंगे।
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिलेगा। आज आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। लेखन का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ नया करने वाला होगा।
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे , जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात होगी।
.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपका रुझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रहेगा। आज आप अपने मन की बात किसी से शेयर करेंगे। भविष्य को लेकर आज आप किसी से सलाह मशविरा लेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी।
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है
आज आप परिवार वालों के साथ किसी काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी। आज आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। छात्रों को आज शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। जीवनसाथी को सफलता मिलेगी। लवमेट्स आज अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बात करेंगे।
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होंगे। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार भाव रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी जरुरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है | वेब डिजाइनर के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे।
उउम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 25 जून 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।