आज का राशिफल 23 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 23 June 2024 : सूर्यदेव मेष, सिंह, मीन इन राशियों का चमकाएंगे भाग्य,धन में होगी वृद्धि………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आज आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा और आपका सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन काफी बदल सकता है। आज वही काम करें जिसके पूरा बनने की उम्‍मीद और उसमें सफलता प्राप्‍त हो। आपका आत्मसम्मान बढ़ने के योग हैं और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों के लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और आपको कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। कारोबार में आपको नए सहयोगी मिलेंगे और आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। आपके लिए धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में आज का दिन काफी भागदौड़ और व्‍यस्‍तता से भरा होगा। पूरा दिन किसी काम को पूरा करने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें और फालतू काम करने से बचें। मेहमान भी आपके घर आ सकते हैं और कुछ अधिक दिन तक ठहरने के बारे में सोच सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है और आज आपके लिए उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज कोई जरूरी कार्य पूर्ण करने में आपका कुछ खर्च भी हो सकता है। संतान पक्ष के लोगों से आपको खुशी का समाचार प्राप्‍त होगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। बहुत समय से रुके कार्य की पूर्ति होगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

सिंह राशि के लेागों को लाभ होगा और आपकी आय में वृद्धि होगी। भाग्य वृद्धि आज के शुभ ग्रह योग साथ दे रहे हैं। बुध के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में सहयोगी लोगों से आपको लाभ होगा। सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और आपका विकास होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपको भाग्‍य के विकास में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और लोग आपसे प्रसन्‍न होंगे। नौकरी और कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। किसी प्रकार बहस और टकराव से बचें और अपने काम पर फोकस करें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आज आपके लिए पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके आनंद में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। आपके सौंदर्य में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। किसी निकट मित्र की सलाह से लाभ होगा। आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं आपको समय का लाभ होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। आज का दिन आपके लिए हर कार्य में विजय प्रदान करने वाला होगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपको परिवार के लोगों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा और आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको अकस्‍मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, तो आपको अपनी समस्‍या का स्थायी हल मिलेगा और सफलता मिल जाएगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको अधिक व्यस्तता के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार और व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से पूरा हो जाएगा। आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं और आपके धन में वृद्धि होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं। धन और कीर्ति में वृद्धि होगी और आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अन्त में हर कार्य में आपको सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा। आपके जीवन में मंगलमय परिवर्तन होंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको हर मामले में किस्‍मत का साथ मिलेगा। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और आपका दिन अच्‍छा होगा। रात का कुछ वक्‍त परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे तो आपको अच्‍छा लगेगा और आपका मन प्रसन्‍न होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 23 जून 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..


Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 22 June 2024 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHIMACHAL SAMACHAR 22 06 24 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like