आज का राशिफल 20 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 20 February 2022: इन जातकों को मेहनत का फल मिलेगा, ये किसी को सलाह न दें

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज का दिन की राशियों के लिए सुखद रहेगा। वहीं कुछ के लिए मिलाजुला साबित होगा.. अधिक जानने के लिए पढ़ें राशिफल…..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज स्वयं के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते हैं। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान ना दें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार को कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज दूसरे क्या कह रहे हैं, इसे सुनें। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज ढेरों बातचीत करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जानकार एवं वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। आपके बच्चे बिजनस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए चिंतित रहेंग। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर जरूरत से अधिक भरोसा करना तनाव दे सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें, सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। दुकान से संबंधित चिंता रहेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे, कार्य में लाभ होगा। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं, उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की राय महत्व रखेगी। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। जरूरी लेन-देन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एचआरटीसी ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला , पुलिस जांच में जुटी...

Spaka Newsशिमला : पुलिस थाना बालूगंज के तहत वलैण गांव के जंगल में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालक ने आत्महत्या कर ली है।। मृतक की पहचान घनश्याम (45) निवासी गांव पैड़ी जिला मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त बस चालक एचआरटीसी शिमला […]

You May Like