आज का राशिफल 2 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 2 April 2023: वृषभ सहित 4 राशियों के मिल रहा लाभ का मौका, जानें आज का राशिफल……

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए घर के लॉकर चाँदी के साथ थोड़े बासमती चावल रखें. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातको का राशिफल आज रविवार को क्या है.

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नए संपत्ति की प्राप्ति होने से आज का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आप पूरा फायदा उठाएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए आज माफी मांग सकता है। संतान से आप किसी बात को लेकर थोड़ा नाराज रह सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और आप अपने परिवार के सदस्यों से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। आपको राजनीति क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और आपका यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नये वाहन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे उनका मन परेशान हो।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से चला आ रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप कोई काम परिवार में वरिष्ठ सदस्यो की मर्जी के बिना ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है और यदि आपको अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जांए। आपका बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित बंटवारे में चुप रहना बेहतर रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके मित्र आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपनी मदद से आज लोगों को हैरान कर सकते हैं और आपकी किसी गलती का आपको खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। यदि पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंपे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा सेअधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम की भावना जाके अंदर बनी रहेगी। आपको किसी काम की योजना बनाकर चलने से ही वह पूरा लाभ मिल सकता है, नहीं तो वह लंबे लटक सकते हैं आप अपने सगे संबंधियों को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप उन्नति की राह पर चलेंगे और परिवार में बड़े सदस्यों का भरोसा भी जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी बहुमुखी प्रतिभा सुधरेगी और मित्रों के साथ आप कुछ  यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आपको अपने मन की बातों को किसी से शेयर नहीं करना है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है और आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है।.

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आपने अपने कामों को यदि कल पर टाला, तो आज उन्हें पूरा करना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकते हैं। आप किसी की सीख व सलाह पर चलकर आज अच्छा नाम कमाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदारी की इच्छा आज पूरी होगी, लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, क्योंकि उन्हें मेहनत के अनुसार फल न मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सबको अपना बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य उसमें व्यस्त नजर आएंगे। आप अपनी माता जी के सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकाना होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि व्यापार कर रहे लोगों ने अपने कामकाज में ढील बरती, तो बाद में उन्हें समस्या हो सकती हैं और आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस दिन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपकी आज किसी पुराने गलती से पर्दा उठ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से विश्वास बनाए रखना होगा, तभी आप अपने काम आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे कार्य में हाथ डालने से बचना होगा और किसी सरकारी संस्था से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। लेन-देन के मामले में आप सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सरकारी संस्था से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी गलत काम के लिए हां ना करे, नहीं तो इससे बात में आपको समस्या हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 2 अप्रैल 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. spaka.in


Spaka News
Next Post

प्रदेश सरकार ने एक माह में वितरित की 1226 करोड़ रुपये की मुआवज़ा राशि

Spaka Newsप्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को सम्बल प्रदान करने की दिशा में महत्वाकांक्षी प्रयासमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में अधोसंरचना विकास आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनकर उभरा है। प्रदेश में विभिन्न राजमार्गों के विकास व विस्तार से राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल रहा है।विगत […]

You May Like