आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 16 October 2022 :  इन 2 राशि वालों की बदलेगी किस्मत, दिवाली के पहले ही कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 रविवार 16 अक्टूबर आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे और आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। साथ ही आज मंगल भी राशि बदल रहे हैं और मिथुन राशि में आ रहे हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि में चंद्रमा और मंगल का शुभ योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए धनदायक हो सकता है। कहीं पर पैसा अटका है तो आज मिल सकता है। देखिए चंद्रमा मंगल योग का आज आपकी राशि पर कैसा असर रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण बात को गुप्त रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन लोगों के सामने उसका खुलासा हो सकता है। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रयास रंग लाएंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पास और दूर की यात्रा करने का मौका मिले तो जरूर जाएं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सम्मान का दिन रहेगा। आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अगर आपको किसी दोस्त की मदद करनी है तो जरूर करें। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ कपड़े और आभूषण ला सकते हैं। आपके शुभ कार्यों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा में और वृद्धि होगी। परिवार में चल रहे तनाव के कारण विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कोई नया काम शुरू करने का दिन होगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा पूरा करना होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको कुछ प्रयास करने होंगे और आप उसमें सफल होंगे। आज आप अपने काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर आज आपको उलझन से बचना होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें अपने काम में कोई भी बात अपने अधिकारियों के सामने रखकर ही करनी बेहतर रहेगी और आज किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। अगर आप आज बजट बनाते हैं तो भविष्य के लिए कुछ पैसे बचा पाएंगे। न्यायिक मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे तो इसका लाभ आपको मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, जिसके लिए वे अपने शिक्षकों से बात कर सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। वरिष्ठ सदस्य भी हर काम में आपका साथ देंगे और आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। अगर आज आपके दोस्त किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे तो उसमें आपका साहस बढ़ेगा। आज आपको अपनी सोच अच्छी रखनी होगी। अगर आज आपके पड़ोस में कोई बहस चल रही है तो उसमें आपको चुप रहना होगा। करियर के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर कोई समस्या चल रही थी तो आज आपको उनसे निजात मिलेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलती दिख रही है। अपनी पैतृक संपत्ति को बनाए रखें और बिना सोचे-समझे किसी से कुछ भी बोलने से बचें। आज आपको कोई नया निवेश करने से भी बचना होगा। अगर आपने किसी दोस्त के साथ घूमने जाने के लिए हां कहा है तो अपने माता-पिता से सलाह लेकर वहां जाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको कोई काम सौंपा जाएगा, जिससे आप परेशान रहेंगे। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन में आपको तनाव रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई ऐसा साथी मिलेगा,जिससे उनकी खूब पटेगी और उनका बिजनेस भी अच्छा चलेगा,लेकिन यदि आपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखी,तभी आप यह लाभ उठा पाएंगे। साझेदारी में कोई भी व्यवसाय करने में आपको सावधान रहना होगा। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप माता-पिता की सेवा में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी छवि में निखार आएगा। परिवार में आज आपको किसी भी बात को लेकर गोपनीयता रखनी होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपकी सेहत में कमजोरी के कारण थोड़ी परेशानी होगी और प्रकृति भी चिड़चिड़ी होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी विवाद या बहस में पड़ने से बचें। अगर आपने बिना सोचे समझे किसी काम के लिए हां कर दी तो यह आपके लिए मुश्किलें लेकर आ सकता है। आज आपको अपने खान-पान में बदलाव करना होगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लगे,तो उसे तुरंत बताना होगा,नहीं तो वह दोबारा ऐसा फिर कर सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति पाने का दिन होगा। आप सभी कार्यों को अपनी सूझबूझ से पूरा करेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऐसा लगता है कि आपको मातृ पक्ष से धन लाभ हो रहा है। आज यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस में हैं तो उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से बात कर सकते हैं। कोई जमीन, वाहन और मकान खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी और मित्रों से आपके घनिष्ठ संबंध रहेंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मनपसंद वस्तु की खरीदारी में आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपका बढ़ता हुआ कुछ खर्च आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है, जिस पर आपको अंकुश लगाना होगा। आज कोई आपको धोखा दे सकता है इसलिए पैसों से जुड़ी अपनी बातों को लोगों के सामने उजागर करने से बचें। आप अपनी मेहनत और लगन से कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच समझकर लेना होगा और कार्यक्षेत्र में आज आप अपने लक्ष्य पर ध्यान रखेंगे तभी समय पर काम पूरा कर पाएंगे। इधर-उधर की चीजों पर ध्यान केंद्रित करते पर आपका काम अटक सकता है। अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके किसी कठिन कार्य में हाथ डालने से बचें। आज आप लोगों की बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने संस्कारों को पूरा महत्व देंगे,जो युवा कार्य की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। जीवनसाथी के पूर्ण सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आज आपको कुछ निजी मामलों में गोपनीयता बनाए रखनी होगी। यदि वह सबके सामने उजागर किए,तो आपकी पोल खुल सकती है। कोई कानूनी मामला अपने हाथ में न लें, नहीं तो यह आपके लिए कोई नई समस्या लेकर आ सकता है। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से आपको नुकसान हो सकता है। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 16 अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में विवाहिता ने की खुदकुशी, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप,जाने पूरा मामला ..........

Spaka Newsकांगड़ा के नूरपुर में एक विवाहित महिला की आत्महत्या कर ली है। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। महिला नूरपुर के गुरचाल की रहने वाली थी। परिजनों […]

You May Like