आज का राशिफल 15 सितंबर 2024, Aaj Ka Rashifal 15 September 2024 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा ,बिजनेस में पाएंगे बड़ा मुनाफा…………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज रविवार का दिन बुधादित्य से मेष राशि के लिए सुखद रहेगा। आप आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। नौकरीपेशा जातक आराम के मूड में रहेंगे, लेकिन कोई अनपेक्षित कार्य आ जाने से आपको आलस्य त्याग कर काम पर ध्यान देना होगा। व्यापारी वर्ग के जातक आज कम समय में अधिक लाभ पाने से प्रसन्न रहेंगे। आपको आज पारिवारिक जीवन में भी सुख मिलेगा। घर में दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी और मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप फैमिली के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। घर गृहस्थी के मामले में आज आफ जीवनसाथी का हाथ भी बटाएंगे। वाहन पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपका दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू कार्यों पर आज आपको धन खर्च करना होगा। सेहत के मामले में आपको खानपान पर संयम रखना होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। पिता से सहयोग पा सकेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के जातक आज आलस करेंगे लेकिन काम के दबाव की वजह से आज आपको सक्रिय रहना होगा और मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपके विरोधी आज पीठ पीछे आपकी शिकायत कर सकते हैं। दिन के पहले भाग आज आपको धन की वसूली का प्रयास करना चाहिए इससे आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा और आपकी कोई उलझन सुलझ जाएगी। सेहत का ध्यान रखे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपका मन आज प्रसन्न होगा। आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोग किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर काम शुरू करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज आप सुख शांति महसूस करेंगे। धन लाभ भी आज आपको मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से आपको आज अच्छी खबर मिलगी। सलाह है कि आलस्य को अपने पर हावी न होने दें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के जातक आज पिता से लाभ और सहयोग पाएंगे। आपके विरोधी और शत्रुओं को आज आप मात देने में सफल रहेगे। राजनीतिक और सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों को आज जनता का समर्थन प्राप्त होगा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी होगी। संतान के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएगे। आपको आज जीवनसाथी के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि,आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव आज बना रहेगा। आज आपके खर्च भी बने रहेंगे और अचानक कुछ नए खर्च सामने आएंगे। दोपहर के बाद आज परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन किसी न किसी वजह से मानसिक तनाव भी मिलेगा। आपको आज ससुराल के संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको लाभ और शुभ फल की प्राप्ति होगी। कई दिनों से टल रही आपकी कोई योजना आज पूरी हो सकती है। आज आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा। आर्थिक मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद रहेगा। आप आज घर को सजाने संवारने पर भी काम करेंगे। धर्म कर्म में भी आपका आज मन लगेगा। बहन भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा और आपके सुख सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। घर के लिए नया सामान खरीदेंगे। आज आप आराम की जिंदगी जीने पर ज्यादा जोर देंगे और इसके लिए आप धन भी खर्च करेंगे। सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी करेंगे। शौक श्रृंगार की चीजों का कारोबार करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आप आज वाहन पर भी खर्च करेंगे। घर के बड़ों से आपको आज आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज रविवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत आज सुस्त रहेगी लेकिन दिन के दूसरे भाग में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। आपको आज किसी कारण से यात्रा करनी होगी। छोट भाई बहनों से सहयोग मिलेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन मकर राशि के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी सोचे हुए काम के पूरा होने से आपको मानसिक संतुष्टि और खुशी मिलेगी। आपके घर में आज मित्र और मेहमानों का आगमन भी होगा जिससे आपको खुशी मिलेगी और घर में चहल पहल भी बनी रहेगी। वैसे आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपने खानपान पर ध्यान देना होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दिन की शुरुआत में घरेलू और व्यावसायिक उलझनों के कारण असमंजस की स्थिति रहेगी, लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। अच्छी बात यह भी है कि आप आज आर्थिक मामलों में बेहतर प्लान कर पाएंगे और गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। आपके सितारे यह भी बताते हैं कि आपको आज शुभ कार्यों पर धन खर्च करना होगा जिससे सम्मान और पुण्य की प्राप्ति होगी। जोखिम भरे कार्य भी अप्रत्याशित लाभ देंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको आज शुभ समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस में आपको आज बड़ी डील मिल सकती है। आप आज पड़ोसियों और मित्रों के साथ गॉसिप का आनंद लेगे। आपको आज कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। दिन आपका आज थोड़ा खर्चीला रहेगा, ऐसे में आपको आज अपने व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। आपका कोई अटका काम भी आज पूरा होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 15 सितंबर 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल : शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से बनाए शारीरिक सम्बंध, युवक पर धमकाने का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश के मण्डी जिला के युवक ने शादी का झांसा देकर मंडी से शिमला बुलाई युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब युवक विवाह करने से इन्कार कर रहा है और युवती ने आरोपी पर धमकाने के भी आरोप जड़े हैं। अब युवती ने महिला पुलिस थाना में मामला […]

You May Like