आज का राशिफल 14 नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 14 November 2021: रविवार को इन राशि के लोगों की इच्छाएं हो सकती हैं पूरी…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 14 नवंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

कारोबार की मंदी को लेकर परेशान हो सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात की सम्भावना बन रही है। सन्तान पक्ष से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। बेवजह किसी मामले में आपको फंसने से बचना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन सुखद रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्ते की सूचना मिलेगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज किसी उलझन से मुक्ति लेगी। आप अपने काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र की मदद ले सकते हैं।व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी की बातों का आप पर विशेष प्रभाव रहेगा। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप काफी शांत महसूस करेंगे। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। कुछ नया सीख सकते हैं। कार्यस्थल पर लाभ होगा। आपको अपने क्लाइंट्स के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। परिवार से जुड़े जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर को लेकर युवा चिंतित रहेंगे। धन खर्च करते समय सतर्क रहें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपकाे रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में कलह हो सकता है।  छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अपने व्यवहार में मधुरता लाएं। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी। युवाओं का दिन मौजमस्ती में गुजरेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज किसी काम से यात्रा कर सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक रहेंगे। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। भाई-बंधुओं से सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र से काफी दिनों बाद भेंट होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन मजेदार रहेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रुके हुये काम को पूरा करने में मित्रों की मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती हैं। व्यवसाय वृद्धि के लिये लोन ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आत्मिक सन्तोष की अनुभूति होगी। खानपान को नियंत्रित रखें। पेट दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन सुखद रहेगा। दंपत्ति खुश रहेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है।खर्च ज्यादा होगा। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहने वाले हैं। विद्वान लोगों की संगत प्राप्त होगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपको बचना चाहिये। लवर्स के बीच सामंजस्य रहेगा। तनाव दूर होगा। युवाओं की कोशिशें कामयाब होंगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन दौड़ धूप में बीतेगा। थकान महसूस करेंगे। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।यात्रा करते समय सतर्क रहें। जोखिम लेने से बचें। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना कम है। बेवजह खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहें। किसी आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 आज सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। शृंगार पर ध्यान देंगे। मित्रों के साथ दर्शनीय स्थल का आनन्द ले सकते हैं।  मनचाहे व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कुसंगति से दूर रहें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संभलकर खर्च करें। युवा गलत कार्यों में न पड़ें। खानपान में लापरवाही के कारण पेट दर्द से पीड़ित रहेंगे। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दिन सामान्य रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाजी लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार है। आज कारोबार में तेजी रहेगी। किसी निवेश से लाभ होगा। घर के किसी सदस्य के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के प्यार रहेगा। विवाद की स्थिति से दूर रहें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल बुलेटिन 13-11-2021

Spaka Newsहिमाचल बुलेटिन 13-11-2021 Spaka News

You May Like