आज का राशिफल 13 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 13 February 2022: सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से इन राशियों को मिलेगी कामयाबी, जानें राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज से सूर्य का कुंभ राशि पर गोचर प्रारंभ होगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर किन राशियों पर होगा आइये यहां जानते हैं..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

भवन सुख में वृद्धि होगी। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। वाणी पर संयम बरतें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। दफ्तर में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपको प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। आप घरवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। आध्यात्मिकता में आपकी रुचि बढ़ेगी। दोस्तों की मदद से लाभ मिलेगा। आप किसी लालच में ना आएं। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान रहें। बाहर की यात्रा करने से बचें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज अकस्मात योग है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आज आपको प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे कोई काम ना करें, जिससे आपको परेशानी हों।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। माता से लाभ होगा। आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार सही चलेगा। यात्रा के योग है। भाग्य और वक्त आपका साथ देने के लिए तत्पर हैं। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी भी तरह की योजना में झूठ का सहारा न लें वरना जोखिम उठाना पड़ेगा। संतान के कार्य से खुश रहेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलेगा। दिन अच्छा है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मन पर काबू रखें। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। वाहन और भवन की खरीद के लिए आज का दिन अच्छा है। निडरता से फैसले लें। मन में आकांक्षाएं जन्म लेंगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्य में व्‍यवधान आएंगे। मन अशांत रहेगा। यात्रा के योग हैं। हालांकि आज के दिन भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान से परहेज करें। घरेलू खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

संतानों की सेहत की चिंता रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। व्‍यवहारिकता में कमी आएगी। घर में पुराने दोस्तों का आगमन हो सकता है। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में भी शानदार मुनाफा होगा। पार्टनर का हर निर्णय में आपको साथ मिलेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव का असर बढ़ेगा। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। भाग्य साथ देने के लिए तैयार है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के चांसेज हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पिता के साथ समय बीतेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों में भी सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। घर में तनाव का माहौल बनेगा। धन के लेन-देन से बचें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। जीवनसाथी के खर्चे बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कई पुराने मित्रों से आपकी आज मुलाकात होने की संभावना है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

गुस्से पर काबू रखें। मन अशांत रहेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। घर में विलासी माहौल रहेगा। पत्नी को खुश रखें और हनुमान मंदिर में दीप जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुंदर कांड पढ़ें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में चार नए जिले बनाने की खबर पर कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ने दिया जवाब ............

Spaka Newsपिछले कई रोज से रोजाना सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि हिमाचल प्रदेश को चार जिले सुंदरनगर, पालमपुर, महासू और नूरपुर मिले हैं जो कि आधारहीन व मनगढ़ंत बात है। यह जानकारी उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज से दी है। उन्होंने कहा […]

You May Like