आज का राशिफल 11 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 11 August 2024 :कर्क, सिंह, कन्या समेत 7 राशियों को  धन कमाने के नए मौके मिलेंगे,आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा……….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से बॉस को प्रसन्न रखेंगे और उनका प्रमोशन भी होने की संभावना है। आप किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतार सकते हैं। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। 

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए आप तत्पर रहेंगे। आपको कुछ शारीरिक कष्ट बने रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको उन्हे नजरअंदाज करके आगे चलेंगे। आपके पिताजी आपको यदि कोई सुझाव दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको अपने कामों को लेकर सूझ बूझ दिखाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने की संभावना है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कारोबार में कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने अनुभवों से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आपने पहले किसी सरकारी योजना में धन लगाया था, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में आप यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह व्यर्थ होगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, क्योंकि आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपकी किसी सहयोगी से खटपट हो सकती है और आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। आपको अपने भविष्य को लेकर कुछ धन निवेश करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे। व्यापार में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और संतान को आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाओं पर यदि विराम लगा हुआ था, तो उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए भागदौड़ भी अधिक होगी। परिवार में किसी जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि की पार्टी हो सकती है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को पूरा करने के लिए अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी इनकम के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। संतान को नौकरी में अच्छी तरक्की मिलने की संभावना है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आपको किसी काम के चलते कुछ उलझनें रहेगी, जिन्हें दूर करने के लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को पूरा समय देंगे और वह इधर-उधर के कामों पर ध्यान नहीं लगाएंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी अनुबंध के कारण परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, इसलिए आपको जल्दबाजी में किसी से कोई वादा करने से बचना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे और भाई बहनों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसमें आप बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आप धन खर्च कर सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे सुधारने में समस्या आएगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए कामों को भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आप कोई निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें आप किसी अपने परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य करें। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको यदि अपने कामों में कुछ उलझनें आ रही है, तो आपको उन्हें दूर करने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी राजनीति में पड़ने से बचना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर सुलझाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से कोई सफलता हासिल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे। आपको जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही है, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 11 अगस्त 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 10 August 2024 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHIMACHAL SAMACHAR 10 08 24 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like