आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2023, Aaj Ka Rashifal 1 October 2023: मेष, वृषभ, मिथुन कर्क वालों की सूर्य की तरह चमकेगा किस्मत, रविवार का दिन होगा उत्तम………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम में सीनीयर आपकी मदद करेंगे। काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेंदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। आमदनी में बरकत होगी।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कामकाज में नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी को उधार देने से बचें। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने का सोच रहे है, वो पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। लवमेट एक दूसरे के लिए कुछ स्पेशल कर सकते है, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। बेहतर होगा की छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाओं का दिन घरेलू काम काज में बीतेगा। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। जो लोग विवाहित हैं उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

दिन का सामान्य रहने वाला है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्यायें सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग पर्यट्न के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला करना पड़ सकता है। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। करोबार में बरकत होगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है। पार्ट्नर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा। परिवार से कलेश दूर होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

दिन मिला-जुला रहने वाला है। की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों के साथ साझा करें। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है। निगेटिव थॉट्स को दिमाग में ना आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही खर्चों में भी इजाफा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। कोई जरूरी काम टाइम से पूरा हो जायेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उन्हें काफी धनलाभ होगा। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। बाहरी चीजों के सेवन से बचें। धन में वृद्धि होगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

 दिन शानदार रहने वाला है। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। वैज्ञानिक क्षेत्र से जुड़े लोगों कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके सामने आयेंगे जिसको खुले मन से स्वीकार करें। लवमेट अपने साथी को उनका मन पसंद कोई गिफ्ट दे सकते है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिये सम्मानित किया जायेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

दिन नई सौगात लेकर आया है। पार्ट्नर से मन की बात कह सकते हैं। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। अगर आप बेरोजगार है तो आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो छात्र किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इस बात का जरुर ध्यान रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। छात्रों ध्यान पढाई से भटक सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 1 अक्टूबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन का गठन, परीक्षाओं का रास्ता साफ़, अधिसूचना जारी।

Spaka News Post Views: 762 Spaka News

You May Like