Aaj Ka Rashifal 18 July 2021 आज का राशिफल 18 जुलाई 2021: इन राशि वालों को मिलेगी खुशी, इनका तनाव दूर होगा

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, शनिवार, 18 जुलाई 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

 आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। भगवान श्री सूर्यदेव  जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 18 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।  नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। व्यवसाय में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखें। लेनदेन सावधानी से करें। तनाव दूर होगा।  

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय शुरू करने से पहले अच्छी तरह से योजना बना लें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। खुश रहेंगे। धन लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। युवाओं का  दिन कैरियर से जुड़ी जानकारी हासिल करने में बीतेगा। सेहत पर ध्यान दें, दिनचर्या में बदलाव करने की कोशििश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन उलझन से  भरा रहेगा। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कुछ जरूरी खर्चे बने रहेंगे। आय के साथ बढ़ेंगे।  मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।  जोखिम न लें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दाम्पत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी। किसी मित्र के साथ उलझन आ सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखें। 

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। नया कार्य करने के लिए परिवार वालों के साथ सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। बुजुर्गों की सेहत सामन्य रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा।  अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। कुसंगति से दूर रहें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज जोखिम वाले कार्य न करें। घरेलू जीवन में थोड़ी दिक्कत होगी। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। उधार देने से बचें। दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। युवाओं को लाभ होगा।   कामयाबी मिलेगी। शत्रु से सतर्क रहें। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपकी सलाह से किसी मित्र के काम पूरे होंगे।  विवाद से दूर रहें। अपनी सेहतपर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर दिन है। आपको कुछ नई जानकारी हासिल हो सकती हैं। कारोबार के सिलसिले में किसी बड़े व्यवसायी से भेंट हो कती है। पास की जगह की यात्रा कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पैतृक मामले सुलझेंगे। ज्यादा तनाव न लें। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा गुजरेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय फायदा होगा। निवेश के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं  किसी के साथ विवाद हो सकता है। आप नए लोगों के मुलाकात कर सकते हैं। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। वाहन सावधानी से चलाएं।  योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों को जरूरी जानकारी मिलेगी। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपका शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नया कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर की सलाह जरूर लें। पारिवारिक कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आपको सुखद सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यात्रा करने से बचें। निवेश को टालें। आज ज्यादा खर्च हो सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

अनजान लोगों से सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परेशानी में फंस सकते हैं। सोच विचारकर किसी मुद्दे पर बात करें। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। नया मकान खरीद सकते हैं। गैरजरूरी खर्च करने से बचें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। 

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।  छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें।  जिम्मेदारी को पूरा करने में विलंब होगा। आर्थिक लाभ में कमी रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन भर व्यस्तता रहेगी। जोखिम वाले कार्य कर सकते हैं। सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन चिंता में बीतेगा। किसी की तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।  अपनी किसी योजना का खुलासा कर सकते हैं। आज आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भौतिक सुख के संसाधन जुटा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। लोगों से लेनदेन न करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज धर्मकर्म में मन लगेगा। आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को नई दिशा देगी।  अपने लाइफ पार्टनर से बेहतर सामंजस्य के चलते आप खुश रहेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी। संबंधियों के साथ सार्थक चर्चा हो सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे कोविड प्रोटोकाॅल और टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की दूसरी लहर से सफलतापूर्वक निपटने संबंधी जानकारी देते हुए संभावित तीसरी […]

You May Like