आज का राशिफल 19 नवंबर 2023, Aaj Ka Rashifal 19 November 2023:इन राशियों को मिलेगा सौभाग्य…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप अपने खास लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे और उन्हें अपने दिल की सारी बातें बता देंगे। लेकिन आगे चलकर यह आपके लिए नुकसानदेय होगा।आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है।  परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने से खुशियां बनी रहेंगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। अच्छी सोच होने से किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। संतान के करियर से संबंधित मामला यदि परिवार में चल रहा है, तो उसमें आपको अपनी राय लोगों के सामने रखनी होगी और आपके परिवार में किसी अहम जिम्मेदारी को आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी दोस्त से आज कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के जातक यदि किसी सरकारी योजना में धन लगाने का सोच रहे हैं, तो उसके नीति व नियमों को पहले ध्यान से पढ़ें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो बाद में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि आप व्यापार संबंधित कोई निर्णय ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। भाई व बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि प्रेम की कमी आ गई थी, तो आपको उसे पूरा करना मुश्किल होगा। किसी नए काम के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और जीवन साथी से आप किसी छोटी बात पर बहस कर सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में भी हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। संतान को यदि विदेश से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजना चाहते हैं, तो आज वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करके लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी नौकरी से संबंधित मामले में अपने किसी जूनियर से बातचीत नहीं करनी है, नहीं तो वह आपकी बातें लीक कर सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करना आज आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जो लोग किसी सरकारी संस्था अथवा किसी व्यवसाय से जुड़े हैं, तो उन्हें आज कुछ जिम्मेदारी भरे काम करने पड़ सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, वह आज कर सकते हैं। आपको भाग्य का साथ मिलने से काम अच्छा चलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो माता-पिता से सलाह लेकर जाना ही बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार कर रहे जातक आज किसी अच्छे मुनाफे को कमा कर प्रसन्न रहेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन वैवाहिक जीवन  के लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप जीवन साथी की सेहत में गिरावट आने के चलते परेशान रहेंगे। व्यापार को मजबूत करने के लिए यदि कोई योजना बनाई है, तो उसके लिए आप धैर्य बनाए रखें, तभी वह पूरी होगी। आज सहज गति से आगे बढ़ें। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई भी निर्णय लेने से बचें, नहीं तो आपके आगे कोई समस्या आ सकती है। आपको आज किसी बंटवारे संबंधी मामलों में बोलने से बचना होगा, नहीं तो लोग आपको गलत समझेंगे। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आप इन कार्यों को पूरा करने के लिए अपने जरूरी कामों को कल पर टाल सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आज मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। घर पर यदि कोई विवाद चल रहा है तो समय रहते बातचीत के जरिए सुलझा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अत्यधिक लाभ के चक्कर में व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर ध्यान नहीं देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप अच्छे लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से नहीं जानें दें। मेहनत व लगन से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक किसी नए कोर्स से संबंधित परीक्षा दे सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

 मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करके नाम व शोहरत कमाएंगे। यदि दोस्तों के बीच अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त कर लें। कार्यक्षेत्र में अपनी पद व प्रतिष्ठा के बढ़ने से घमंड में आ सकते हैं। अपने अनुकूल व्यवहार से अपने चारों ओर के वातावरण को सुखमय बना पाएंगे। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए दिन मजबूत रहने वाला है, क्योंकि उन्हें आज कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर को लेकर कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी गलती के होने के चलते परेशान रहेंगे। दूसरी नौकरी की तलाश करते रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया है, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। अपनी पैतृक संपत्ति संबंधित बंटवारे में आज सही का साथ देना होगा। यदि आपने किसी गलत व्यक्ति की हां में हां मिलाई, तो बाद में आप किसी मुसीबत में उलझ सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपनी योग्यता व अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आज आप किसी अच्छे पद की प्राप्ति भी कर सकते हैं। अपने पारिवारिक मामलों में रुचि दिखानी होगी व उनमें लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपसी रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। किसी सामाजिक चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 19 नवंबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

राजस्व विभाग के पटवारी और कानगो की जिला कैडर से स्टेट कैडर की अधिसूचना को वापिस..

Spaka Newsप्रदेश में सरकार द्वारा जारी किए गए राजस्व विभाग के पटवारी और कानगो की जिला कैडर से स्टेट कैडर की अधिसूचना को वापिस ले लिया है। अधिसूचना जारी…. Post Views: 702 Spaka News

You May Like