आज का राशिफल 14 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 14 August 2022 : आज का राशिफल इन राशियों के लिए है विशेष, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज रविवार 14 अगस्त को चंद्रमा का संचार कुंभ के बाद गुरु की राशि मीन में होगा जहां गुरु और चंद्रमा के शुभ संयोग से गजकेसरी योग बनेगा। इस शुभ योग के साथ ही आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा।इनके साथ आज कई अन्य राशियों पर भी सितारे मेहरबान रहेंगे, देखिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पैसों के लेन-देन में आज का दिन आपके लिए सावधान रहने वाला है। कोर्ट से जुड़ा आपका कोई मामला आपकी परेशानी का सबब बन सकता है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। आप पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। पढ़ाई और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आय के नए स्रोत लेकर आएगा। अगर आपके दिमाग में कोई योजना आती है तो आपको उसे तुरंत अपने व्यापार में आगे बढ़ाना होगा तभी आप अपने मन मुताबिक मुनाफ़ा कमा पाएंगे। पेशेवर रूप से चीजें सुचारू होंगी और आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी धन संबंधी कोई समस्या समाप्त होगी। अगर आपने पहले कभी किसी से पैसे उधार लिए हैं, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। बच्चे को नए पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने में सफलता मिलेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके परोपकार के कामों में व्यतीत होगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों पर ध्यान देंगे और उनकी बातों से सहमत होंगे, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। परिवार में बड़ों के सम्मान का पूरा फायदा उठाएंगे। नौकरीपेशा जातक अगर किसी दूसरे काम की ओर रुख कर रहे हैं तो उनके लिए पुराने वाले में ही रहना बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कई समस्याओं का समाधान होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे और इधर-उधर की बातों में ज्यादा ध्यान लगाएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई भी काम अपनी सूझबूझ से करेंगे तो उसमें आप आसानी से भारी मुनाफ़ा कमा पाएंगे। परिवार में मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपके विचारों और आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपकी सराहना की जाएगी। दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ का दिन होगा। आप अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको सबसे पहले जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा नहीं तो ये बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन आपको अपने अधिकारियों से किसी भी तरह की बहसबाजी से बचना होगा। जो लोग कंस्ट्रक्शन कार्य करते हैं उन्हें कोई बड़ी नौकरी मिल सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज नई संपत्ति की आपकी इच्छा पूरी होगी। आप कोई नया वाहन, घर, दुकान आदि भी खरीद सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा का अधिकतम लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर काम का बोझ ज्यादा रहने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपने लिए यश और कीर्ति अर्जित करने में सफल होंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिल सकता है, जिसमें आपको पुरानी बातों को नहीं उखाड़ना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने लोगों से आपकी निकटता बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको अन्य स्रोतों से धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति की दिशा में काम करने वाले किसी मुकाम तक पहुंच सकते हैं। आपको किसी परिचय की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका कोई लड़ाई झगड़ा करा सकते हैं। अपने बच्चे के करियर में आ रही समस्या के लिए आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से मदद मांगनी पड़ सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जो लोग बिना सोचे-समझे पैसे से जुड़े फैसले लेते हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। घर बैठे हर संभव मदद मिलने से आपकी कई समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। किसी से अपनी तुलना करने में आपको अपना पैसा बर्बाद करने की भी जरूरत नहीं है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको खुद को थोड़ा आराम देने के लिए कुछ समय लगेगा। आप अपने पिता को किसी धार्मिक कार्यक्रम में ले जा सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। लोग आपको आपके काम से पहचानेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहा मनमुटाव बातचीत से खत्म होगा और आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप केवल रणनीति बनाकर ही निवेश करें। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आपकी लापरवाही के कारण कोई छोटा रोग बीमारी का रूप ले सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपने आर्थिक खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिससे आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। मार्केटिंग का काम करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आज भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफल होंगे। धन निवेश करने के बारे में आपको बहुत सोच समझकर करना होगा अन्यथा कहीं गलत निवेश कर सकते हैं जो आगे चलकर आपकी परेशानी का कारण बनेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उन्हें बेहतर नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी हर समय आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे, जिससे आप सबसे कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विदेश से आयात-निर्यात का व्यवसाय करने वाले लोगों को लाभ की तलाश में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको अपनी मां के साथ किसी भी बात पर उलझने की जरूरत नहीं है। छात्रों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 14 अगस्त 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: स्वां नदी में डूबने से 2 युवकों की डूबने से मौत .....

Spaka Newsऊना के लोअर बढेड़ा में स्वा नदी में नहाने उतरे 2 नाबालिग युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों की पहचान साहिल पुत्र विभीषण व जतिन पुत्र सतपाल के रूप में हुई है जोकि दोनों लगभग 16-17 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव भदसाली के 4 नाबालिग परिजनों […]

You May Like