कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा सुजानपुर क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कैप्टन राणा ने अपनी जीत का श्रेय सुजानपुर क्षेत्र की जनता तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि यह ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य कांग्रेस सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों की जीत है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हितों के संरक्षण, उनकी आकांक्षाओं तथा विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर राजिंदर वर्मा भी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 6 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 6 June 2024 :  इन राशियों का दिन अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय ,जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like