हिमाचल में ऊना के एक गांव में 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित……….

Spaka News

हरोली के गांव गुरपलाह की एक गर्भवती महिला का रविवार को 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार मामला रविवार सुबह गुरपलाह से 108 नंबर पर गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने को लेकर फोन आया। एंबुलेंस महिला को लाने के लिए गुरपलाह रवाना हुई, जहां से महिला को लेकर एंबुलेंस अस्पताल के लिए निकली, लेकिन महिला की तबीयत बहुत खराब थी।

एंबुलेंस स्टाफ की सीमा ने गर्भवती महिला चरनजीत का चेकअप किया, जो प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। इस बीच ईएमटी सीमा ने तुरंत डॉक्टरों से संपर्क किया और इसके बाद एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया। एंबुलेंस स्टाफ ने मिलकर एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया।

चरनजीत ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को आगामी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।


Spaka News