विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने उप-मुख्यमंत्री से भेंट की…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विधि अध्ययन संस्थान अवा-लॉज परिसर, चौडा-मैदान, शिमला के विद्यार्थियों के एक समूह ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की। विद्यार्थी विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए विधानसभा आए थे।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए और सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश विश्वविद्यालय विधि अध्ययन संस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. संयोगिता ठाकुर भी उपस्थित थीं। 


Spaka News
Next Post

उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को प्राकृतिक खेती के उत्पाद भेंट किए...

Spaka Newsउप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को प्राकृतिक खेती से पैदा गए उत्पाद भेंट किये।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक […]

You May Like