हिमाचल : तेज रफ्तार कार चालक बाइक सवार को रौंदकर फरार, 23 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना: गोंदपुर बनेहड़ा में अज्ञात कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ 23 वर्षीय अनमोल शर्मा पुत्र मनोहर लाल गोंदपुर बनेहड़ा के ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

इसकी पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में गोंदपुर बनेहड़ा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के आंगन में सैर कर रहा था। इसी बीच सड़क पर बड़े जोर की आवाज आई।

आवाज सुनकर वह सड़क पर आ गया तो देखा कि सड़क किनारे एक बाइक के साथ अनमोल शर्मा जख्मी हालत में पड़ा हुआ था और उसी समय एक तेज रफ्तार कार मुबारिकपुर की तरफ फरार हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए अनमोल शर्मा को उपचार के लिए दौलतपुर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जख्मों का ताव न सहते हुए उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।   उधर, एसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304 ए और एमवी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उक्त वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत चौकीदारों के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को कम वेतन मिलता है उन्हें हर सम्भव मदद प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। वह आज यहां प्रदेश सरकार […]

You May Like