हिमाचल में कलयुगी बेटे ने नशे में धुत मां-बाप पर किया डंडों से हमला………..

Spaka News

मैहतपुर के तहत चरतगढ़ में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने माता-पिता को डंडों से पीट दिया। मारपीट में दंपत्ति को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चंद्र निवासी चरतगढ़ ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने ससुराल में था। इसी दौरान बेटा निर्मल कुमार गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। 

पिता का आरोप है कि नशे में धुत बेटे ने अपनी मां शकुंतला देवी को सर से पकड़ कर नीचे गिरा दिया। जब उन्होंने बीच-बचाव किया, तो डंडे से मारपीट करने लगा। इस दौरान उन दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद मामले की जानकारी वार्ड पंच को दी गई। साथ ही मारपीट को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई। 

    डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है


Spaka News