एसआईयू टीम ने बस सवार एक महिला को चरस सहित किया काबू

Spaka News

बिलासपुर : पुलिस थाना सदर के तहत एसआईयू की टीम ने एक महिला से 882 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम कल्लर के पास झुंगी मोड़ के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान वह आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी।इसी दौरान एसआईयू की टीम ने एक निजी बस को चैकिंग के लिए रोका। बस में सवार एक महिला पुलिस की टीम को देखकर घबरा गई। पुलिस को उस पर शक हो गया।

पुलिस ने जब उसके सामान की तलाशी ली ताे उसमें 882 ग्राम चरस बरामद हुई।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News