Shimla के थैला जंगल में बड़ा हादसा,शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

Spaka News

शिमला। शिमला ढली थाने के तहत एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी में बताया जा रहा है कि व्यक्तिअपने कुछ साथियों के साथ थैला के जंगल में शिकार करने गया था। पुलिस को गवाह की ओर से दिए गए बयान से पता लगा है कि मृतक ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ढली के साथ लगते थैला के जंगल में आए थे। राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते शुक्रवार देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए थैला आए।

उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी। देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी, ऐसे में उससे अचानक खुद से ही गोली चल गई। वहीं पुलिस अभी मामले की जांच कर रही।


Spaka News