Shimla Baluganj : स्कूल के लिए घर से निकला 10वीं कक्षा का छात्र हुआ लापता, तलाश जारी

Spaka News

शिमला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला 10वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। नाबालिग बालूगंज के मदरसे में रहता था और सुबह रोज की तरह स्कूल के लिए निकला, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा।

बालूगंज मदरसा के प्रबंधक मोहम्मद तनवीर के अनुसार, उन्होंने छात्र को आस-पास के सभी इलाकों में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तनवीर को शक है कि छात्र का अपहरण कर लिया गया है।

बालूगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और छात्र की तलाश के लिए संभावित क्षेत्रों में टीमों को भेजा गया है।


Spaka News