कांगड़ा के तरसूह में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या की जताई जा रही आशंका…….

Spaka News

कांगड़ा : कांगड़ा के तरसूह में वीरवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है । शव मिलने के स्थान पर कई जगह खून पड़ा है।युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। कांगड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय रमन कुमार के रूप में हुई है। वह तरसूह का ही रहने वाला था। थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि तरसूह पंचायत में एक शव मिलने की जानकारी मिली है और मौके पर कांगड़ा पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है और धर्मशाला से फारेंसिक टीम भी पहुंच गई है। युवक परिवार में सबसे छोटा था और उसके दो बड़े भाई भी हैं। वह कांगड़ा में पेंटर का काम करता था।


Spaka News