हिमाचल : कांग्रेस के दिग्गज नेता जीएस बाली का निधन, दिल्ली के AIIMS अस्पताल में ली आखिरी सांस

Spaka News

बेटे रघुबीर सिंह बाली ने ट्विटर पर लिखा, ‘बड़े ही दुखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूजनीय पिताजी और आप सबके प्रिय श्री जीएस बाली जी (GS Bali) अब हमारे बीच नहीं रहे. बीती रात उन्होंने दिल्ली के AIIMS में आखिर सांस ली.’

कांग्रेस के दिग्गज नेता जीएस बाली का देर रात दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया. पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे इलाज के लिए दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात जीएस बाली ने अपनी जीवन की अंतिम सांस ली., जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बेशक अब उनके पिताजी जीएस बाली इस दुनिया में नहीं रहे हैं, लेकिन वे लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। इससे कांगड़ा जिला में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। वह जिला में पार्टी के धाकड़ नेता थे। उनके शव को आज नगरोटा लाया जाएगा तथा कल उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। प्रदेश के सभी नेताओं ने उनके निधन परशोक व्यक्त किया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *