हिमाचल: चार कक्षाओं के लिए सेमेस्टर सिस्टम शुरू

Spaka News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नौवीं से 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को अब साल में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं देनी होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

हिमाचल प्रदेश में अब नौवीं से 12वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर सिस्टम की शुरुआत होने जा रही है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में इसी साल यानी शैक्षणिक सत्र 2021-22 से सेमेस्टर सिस्टम शुरू हो जाएगा।

सेमेस्टर सिस्टम के तहत नौवीं से 12वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए नवंबर महीने में टर्म एक की परीक्षाएं आयोजित होंगी। टर्म दो की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा।

जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश सोनी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत नवंबर 2021 और मार्च 2022 में परीक्षाएं आयोजित करने के आदेश जारी किए गए हैं। ये परीक्षाएं 50:50 पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में पिछले शैक्षणिक सत्र 2020-21 के अनुसार 30 फीसदी की कटौती भी की जाएगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *