आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 29October 2022 : राशिफल की दृष्टि से आज का राशिफल कुछ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है.

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 पंचाग के अनुसार आज सुबह 08:13 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी. आज सुबह 09:05 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा. चन्द्रमा सुबह 09:05 के बाद धनु राशि में रहेगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त और दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का मुहूर्त रहेगा. वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए अब जानते हैं आज का राशिफल

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य के सहयोग से आप कुछ नए काम शुरू कर सकते हैं । किसी भी कानूनी कार्य में आपको नीति और नियमों का पूरी तरह से पालन करना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के साथ तालमेल बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। किसी वरिष्ठ सदस्य से सबक लेकर आपको आगे बढ़ना है। आज आपका तेज देखकर कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत करने का दिन होगा। आपको अपने कुछ निजी मामलों को गुप्त रखना होगा। इसे बाहरी लोगों के सामने न रखें, नहीं तो बाद में लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अच्छा नाम और प्रसिद्धि अर्जित करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले लोग सामान्य लाभ अर्जित करके अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। लेन-देन के मामले में आज आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में आप सभी को साथ लेकर चलेंगे। अगर रिश्ते में कोई समस्या चल रही है तो उसे समय रहते सुधारना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। लेन-देन के मामले में आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी और विद्यार्थी आज बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आप किसी प्रतियोगिता में आसानी से जीत हासिल करने में सफल रहेंगे। आप अपने मित्रों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उन्नति लेकर आएगा, उन्हें कोई नया पद मिल सकता है। किसी भी चर्चा को लेकर आपको बहुत सोच-समझकर बोलना होगा, नहीं तो आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर बनाए रखना चाहिए, नहीं तो आपसे कोई गलती होने की संभावना है। आपको अपने भाइयों और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई में लगे हुए दिखाई देंगे। यदि आप अपने पड़ोस में चल रही बहस में चुप्पी साधे रहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा और आपके स्वभाव में विवेक और नम्रता रहेगी। आपके सामाजिक कार्यों से आपकी साख चारों ओर फैल जाएगी और नया वाहन लेने की आपकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे। बेहतर होगा कि आप योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, जिसके बाद आप स्वस्थ रहेंगे। आज आपको किसी से पैसे उधार लेने से बचना होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पैसों की कुछ समस्याओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसे किसी मित्र की मदद से दूर किया जा सकता है, लेकिन परिवार में बढ़ता खर्च आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। काम के अधिक बोझ के कारण आपको शरीर में दर्द, थकान आदि का अनुभव होगा और आप अपने कुछ काम कल तक के लिए टाल सकते हैं। सरकारी योजना में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ होगा। आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा फोकस रखना चाहिए, तभी वे पूरे हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोग कुछ अन्य लोगों के साथ मेलजोल बढ़ा सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कामों में व्यतीत होगा। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और इस काम में आपको पूरा मान और सम्मान मिलेगा, लेकिन कुछ जरूरी कामों पर टिके रहना होगा, तभी वे पूरे होंगे। पैसों से जुड़े कुछ मामले आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपको साहस और पराक्रम के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आज अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना चाहिए।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। अगर लव लाइफ जीने वाले लोग अपने पार्टनर का परिचय अपने परिवार वालों से कराना चाहते हैं तो आज उनका परिचय करा सकते हैं। नौकरी में लगे लोग अच्छा प्रदर्शन कर अपने अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। मुश्किल समय में भी आपको धैर्य रखना होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित हो सकता है और परिवार के किसी सदस्य को सम्मान मिलने से परिवार के सदस्य छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने विनम्र और मधुर स्वभाव से लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होंगे। आज आपकी खुशी भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। व्यापार के मामले में आपके प्रयास आज सफल होंगे। आप घर परिवार में सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे, लेकिन कुछ लोगों को आपकी बातें बुरी लग सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने अधिकारियों से सलाह मशविरा करके किसी काम में आगे बढ़ेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन शेयर बाजार और रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आज आपकी कोई नई संपत्ति लेने की इच्छा थी तो वह आज आपके लिए पूरी हो सकती है। आपको इसके चल-अचल पहलुओं का स्वतंत्र रूप से परीक्षण करने के बाद ही आगे बढ़ना है, अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके प्रभाव और ऐश्वर्य में वृद्धि लाएगा और कार्यक्षेत्र में लोगों का विश्वास जीतकर आप अपने काम को आसान बना सकते हैं, जिसके बाद आपकी साख चारों तरफ फैल जाएगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आज छात्रों की रुचि कुछ अन्य विषयों में जाग्रत हो सकती है। आज आपको अपनी स्थिति और प्रतिष्ठा में सुधार का पूरा मौका मिलेगा। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से बहुत बातचीत करनी चाहिए। अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान दें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। परिवार में आज आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करने से आप परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवाद में चल रहा है तो आज आपको उसका भी ध्यान रखना होगा। आज आपको धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी मुलाकात कुछ लोगों से हो सकती है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 29अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

बद्दी हत्याकांड में चार गिरफ्तार,प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला,पढ़े पूरी खबर..........

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश में पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत युवक की हत्या की वारदात में चार युवकों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें तीन बद्दी इलाके के ही रहने वाले हैं, जबकि एक का ताल्लुक हरियाणा से है। आरोपियों की पहचान नालागढ़ की फ्रेंडस कालोनी के इंद्रप्रीत उर्फ शिव पुत्र […]

You May Like