आज का राशिफल 28 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 28 May 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बरसेगी हनुमान जी और शनिदेव की कृपा, पढ़ें राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 28 मई को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से सदभाव बनाये रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। जीवन में उन्‍नति का मार्ग प्रशस्‍त होगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। तरक्की के योग हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार विस्तार के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। तनाव से बचकर रहें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन का संकट हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कोई नया कारोबार शुरू हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु स्वास्थ्‍य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में सदभाव बनाये रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सतर्क रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 28 मई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : महिला पर्यटक के गले से चेन छीनकर आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस ..........

Spaka Newsशिमला : पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटक महिला के साथ वीरवार देर शाम को चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ से शिमला घूमने आई महिला के गले से हिमलैंड में एक शातिर सोने की चेन छीनकर फरार हो गया है। चेन स्नैचिंग का मामला सामने आने […]

You May Like