आज का राशिफल 25 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 25 December 2021: जानिए क्या कहता है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

  आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। 25 दिसंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए आज के राशिफल के बारे में…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कारोबार विस्तार की योजनाएं बनेंगी, लेकिन नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें, वरना बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ होगा, अनावश्यक धन व्यय की भी अधिकता रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से खुश रहेंगे। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और कार्यों सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों और मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। जोखिम लेने से नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी, लेकिन कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजन, दोस्त, रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामले में पडऩे से बचें, अन्यथा कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान भी रहें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहने से भाग्य-वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सहयोगियों की मदद से कार्य सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। यात्रा पर जाने का आयोजन हो सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी, लेकिन सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देने और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहने से दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। ईश्वर भक्ति मन को शांति प्रदान करेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। धन व्यय की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

 आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। मन में अशांति रहेगी। वाणी में मधुरता से नए संबंध बनेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। कार्यों में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। अपनों का साथ सही दिशा में ले जाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। पिता के साथ तालमेल से लाभ प्राप्त होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। गुस्से पर काबू रखें। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर असमंजय बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: शिकारियों की गोली से गई थी लापता शख्स की जान,कबूला जुर्म,पढ़े पूरी खबर.........

Spaka Newsपुलिस चौकी जोल के अंतर्गत आते गांव दगड़ाह के सुनील कुमार की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ऊना कुलविंदर सिंह राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को पहले ही पुलिस संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही थी और आज गिरफ्तार करने के […]

You May Like