आज का राशिफल 18 नवंबर 2023, Aaj Ka Rashifal 18 November 2023: मेष राशि से लेकर मीन राशि तक किसकी होगी व्यापार में उन्नति, जानें आज का राशिफल….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने कोई जिम्मेदारी ली थी तो आप उसे समय से पूरा करेंगे जिससे आपके माता-पिता को खुशी होगी।  आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी काम के पूरा न होने से लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो आज आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको अपने विरोधियों से अपने मन  ही बात को करने से बचाना होगा नहीं तो वह बाद में उसका फायदा उठा सकते हैं।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें । आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और नौकरी में  आपको प्रमोशन मिल सकता है। उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। आपके अंदर भक्ति भाव बना रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजरअंदाज करने से बचना होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके लिए नौकरी का ऑफर आ सकता है लेकिन उन्हे अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें। कुछ ठगी व परिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में आप किसी जरूरी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपके विभिन्न प्रयास सफल रहेंगे और जोखिम भरे काम को आपको कल पर टालना होगा। आपको अपने करीबीयो का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। औद्योगिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा नहीं तो समस्या होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी मिले तो आप उसे किसी दूसरे पर ना डालें नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है लेकिन आप उसे बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, तभी आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिससे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए कोई नुकसान लेकर आएगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है।  आप कामकाज के मामलों में सतर्क रहेंगे। किसी की सीख व सलाह पर चलना आपको नुकसान देगा लेकिन आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी भूमि, वाहन, मकान, दुकान आदि से खरीदारी करना  आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका कुछ आपसी मसला भी सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। भाई बंधुओ से यदि अनबन चल रही थी, तो आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे का कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं पर जोर देंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए यदि कोई कोशिश करेंगे तो उसमें आप कामयाब रहेंगे। व्यापार में यदि कुछ योजनाओं पर लंबे समय से विराम लगा हुआ था तो उनकी शुरुआत हो सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए  किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कुछ धर्म कर्म के कार्या मे आप शामिल कर सकते हैं। श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी। किसी काम को करने के लिए आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो वह भी  दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा। आपकी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने किसी काम को लेकर किसी विदेश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या होगी। आपको जल्दी बाजी में किसी काम को करने से बचाना होगा नहीं तो समस्या होगी। वह आपके कुछ बनते कामों को बिगड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मी से सलाह मश्वरा करना अच्छा रहेगा। धर्म गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह  आज पूरा हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 18 नवंबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 17 November 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 17 11 2023 Post Views: 916 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like