आज का राशिफल 17 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 16 August 2024  : मेष, कन्या और मकर राशि वालों को शनिदेव करेंगे कृपा की बरसात, मिलेगा धन लाभ…….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, और अगर कोई डील यदि फाइनल होते होते रह गई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छा अवसर लेकर आने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के पूरा न होने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाना होगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है और आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कोई पुराना जमीन से जुड़ा मुद्दा फिर से उभर सकता है। आपको अपने पिताजी की सलाह लेकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। खर्च अधिक करने की आदतों के कारण परेशान रहेंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे, जिसमें उनका अच्छा खासा पैसा खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं को लेकर आप अपने माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज आपके घर किसी नए अतिथि का आगमन हो सकता हैं और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी आय मे तो वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना प्रॉपर्टी से जुड़ा काम अटक सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपको किसी से कर्ज मजबूरी में अगर लेना पड़े, तो सोच विचार अवश्य करें। आप यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने कामों में ध्यान लगाएं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवारिक समस्याओं को लेकर भी बातचीत करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने सीनियर से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होते-होते रह सकती है। आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जाएंगे। आपके भाई आपकी किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हो सकते हैं। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में विघ्न आने से आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी सुविधाओं पर ध्यान दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लाभ मिलेगा और माता-पिता की सेवा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आय के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लिए गए फैसले की सराहना होगी। जीवनसाथी से चल रहे किसी आपसी लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करेंगे। काम को लेकर उलझन मे रहने के कारण समस्या आएगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ बदलाव करने की सोच रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको  किसी काम को लेकर योजना बना कर आगे बढ़ना होगा। व्यवसाय में आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ रुकावटें आएंगी, जिन्हें आप  दूर करने के लिए कोशिश करेंगे। 

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप यदि किसी पर भरोसा करेंगे, तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। राजनीति की ओर रुख कर रहे लोग अपने कामों पर थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि आपको किसी महिला मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। माता जी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको समस्या आएगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कहीं मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती हैं। आप आज अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 17 अगस्त 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ, परिवारों को वितरित किए संपत्ति कार्ड

Spaka Newsलैंड रेवेन्यू मैनुअल में बदलाव की तैयारीः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के दोसड़का पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना के तहत आम लोगों को संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने 11 तहसीलों के 10-10 पात्र परिवारों को संपत्ति कार्ड वितरित कर […]

You May Like

<