आज का राशिफल 15 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 15 April 2023: हनुमान जी और शनिदेव की इन 5 राशियों पर रहेगी नजर, बनेंगे बिगड़े हुए काम, पढ़ें राशिफल……

Avatar photo Spaka News
Spaka News

आज चन्द्रमा मकर राशि में है। सूर्य अब बुध के साथ मेष में व शनि कुम्भ राशि में है। गुरु मीन में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा मेष राशि में बहुत शुभ व मंगलमय हैं। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते है…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आप संस्कारों व रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोग आज किसी परीक्षा को दे सकते हैं। व्यवसायिक योजनाओं में धन की प्राप्ति हो सकती है और इसका लाभ भी मिल सकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और सभी का सहयोग बनाए रखें। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। निजी कार्य को पूरा बल मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। आप नवीन विषयों में तेजी बनाए रखें। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने से आज खुशी होगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपकी सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपकी भगवान के प्रति आस्था और गहरी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आप कुछ नए संपर्कों का पूरा लाभ उठाएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण जानकारी को  किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आप बड़े सदस्यों से मदद ले सकते हैं। किसी सदस्य को आज नौकरी मिलने से उसे घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपकी संतान से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए धन संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी नई संपत्ति को खरीदने के प्रयास आज तेज होंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। खानपान में आप अत्यधिक पहले अपने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मन से आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से आज किसी छोटी बात पर नोक झोंक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज किसी नई योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए उसमें भी ना बरतें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिए गए अधिकारों का गलत फायदा ना उठाएं । आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आजा प्रसन्न रहेंगे। किसी लेनदेन से संबंधित मामला आपका सुलझता दिख रहा है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का काफी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, लेकिन आपकी कोई जानकारी आज परिवार का कोई सदस्य लीक कर सकता है। आप व्यवसाय में अच्छा धन लाभ होने के कारण जिद व इंकार ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई समस्या आ सकती है। घर में सुख सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। आप किसी परिजन की सलाह पर पूरा ध्यान दें। किसी नए काम की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। भाईचारे की भावना को बल मिलेगा। आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यों में आप पूरी सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है।  आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रसन्नता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि दिखेगी। आप किसी भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिससे सकारात्मकता बनी रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने व्यवहार से आज अपने चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको  किसी समझौते पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करने होंगे। आपका कोई पुराना काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है ,तो आज वह उस परीक्षा को देने जा सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाएं रखें। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आप किसी बड़े निवेश की तैयारी के लिए आज कोई योजना बना सकते हैं। दूर विदेश में रह रहे किसी परिजन से यदि संबंधों में कोई दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 15 अप्रैल 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की

Spaka Newsकर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा आज संपूर्ण प्रदेश में 76वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। आकर्षक […]

You May Like