आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2023, Aaj Ka Rashifal 14 October 2023:शनिवार को सिंह, तुला, मीन राशि वालो की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, जानने अपना आज का राशिफल………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 14 अक्टूबर 2023, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्या लेकर आएगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में आने से बचें। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के जातक आज अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ हंसी-मजाक में समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को सफलता के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। नकारात्मक सोच आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है, जरूरी होगा कि नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें। आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वित्तीय मामलों में अधिक समझदारी से निर्णय लें। परिवार का माहौल सुख, शांति और सकारात्मक से परिपूर्ण रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि के जातकों को आज मन की शांति का अनुभव होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। सभी कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में चल रहा किसी प्रकार का तनाव दूर होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में दोस्त और रिश्तेदार मददगार रहेंगे। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से कठिन कार्य भी आसानी से सुलझाने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र से संबंधित योजनाओं पर पुनर्विचार करना आवश्यक है। अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाना होगा, जिससे आप जीवन में ताजगी महसूस कर सकें। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अगर किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर पर कोई शुभ आयोजन हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। राजनीति के क्षेत्र में हाथ आजमा रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कार्य बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा आपकी तबियत में गिरावट आ सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन कुछ खास काम पूरे करने वाला रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति के हस्तक्षेप से संपत्ति विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे। किसी से भी विवाद न करें, साथ ही अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आपके करीबी लोग आपके कार्य में दखल दे सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की व्यापारिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। पारिवारिक सुख, शांति और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 सिंह राशि के जातक आज अपने संबंधों को मजबूत बना सकेंगे। प्रेम और स्नेह की मदद से आप घर में खुशी का माहौल बनाए रख सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे काम करना पड़ सकता है जिसे आप दिल से नहीं करेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो यात्रा करने से बचें। भावुकता को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। घर गृहस्थी के मामले में आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। अपने लिए समय नहीं निकाल सकेंगे। यदि आप धन से जुड़ी कोई योजना बनाने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफल होंगे। विवाह, करियर आदि को लेकर चली आ रहीं सभी चिंताएं दूर होंगी। परिवार के किसी सदस्य से विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन आपकी समझदारी से समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को आज के दिन किताबों से लगाव हो सकता है, जिससे ज्ञान विज्ञान का विकास होगा। व्यापार करने वाले जातक सफलता और लाभ पाएंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के जातक आज सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। पिछले काफी समय से चले आ रहे सभी विवाद सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रह सकती है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी कार्य में सफल होने के लिए आज आपको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने भाग्य पर भरोसा करके न बैठें, मेहनत जरूर करें। आपके करीबी लोग आपकी भोली भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि के जातकों की आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आर्थिक पक्ष उनके पक्ष में रहेगा।  किसी भी कार्य को करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता रहेगी। गलत गतिविधियों में अपना समय बर्बाद किए बिना मुख्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। परिवार के सदस्य एक दूसरे के संपर्क में रह सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के जातक आज अपनी आंतरिक शक्तियों का अनुभव करेंगे। जिससे आपकी मानसिक स्थिति काफी ज्यादा सकारात्मक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके टैलेंट को पहचानेंगे। घर में किसी प्रियजन का आगमन सभी के लिए खुशियां लेकर आएगा। धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। अपने अहंकार के चलते किसी लाभकारी योजना को खो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन बात बात पर विवाद करने से बचें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के जातक आज बच्चों की समस्याओं से जुड़े कार्यों में अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपके भीतर साहस, आत्मविश्वास और आशा का संचार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने और मनोरंजक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला गलत साबित हो सकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर भी कुछ भ्रम बन सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अपने कर्मचारियों और सहयोगियों पर आर्थिक मामलों में आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता की स्थिति बनी रहेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के जातक आज अधिकांश समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में बीताएंगे। बड़ों के आशीर्वाद और स्नेह से आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। हर निर्णय बहुत सोच समझकर लेंगे, जिससे आपको कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। खर्च के मामले में आज आपको संभलकर चलना होगा, नहीं तो बजट से बढ़कर आपका धन खर्च हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला चल रहा है तो आज इस विषय को लेकर संयम रखें, नहीं तो परेशानी होगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, आपसी तालमेल भी बना रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के जातकों को कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर हकीकत की दुनिया में रहना होगा। आज आप विचारों में खोए रह सकते हैं। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और क्षमता उभरकर सामने आएगी। परिवार में छोटी-छोटी बातें भी तनावपूर्ण हो सकती हैं। यदि व्यापार में कोई नई योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो, लाभकारी साबित होगी।स्वास्थ्य में सुधार होता दिखाई देगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 14 अक्टूबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य करने पर विभाग व अधिकारी किए सम्मानित

Spaka Newsस्कूल सेफ्टी मोबाइल ऐप का किया शुभारम्भ राज्य में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का अध्ययन आवश्यकः मुख्यमंत्रीसीबीआरआई रुड़की और हिमकॉस्टे के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आज शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपदा […]

You May Like