आज का राशिफल 10 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 10 August 2024 : तुला, मकर, मीन राशियों को अचानक धन लाभ के बन रहे योग आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा…….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही है, तो आप घर से दूर रहकर पढ़ाई कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग इस समय अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। धन को लेकर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको इस समय में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। यदि आपको कोई लेनदेन करना पड़े, तो आप बहुत ही सोच विचार कर करें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपके बेफिजूल के खर्चों से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आपको अपने कामों में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उन्हें दूर करने की कोशिश करें। माता-पिता का कामों मे आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा, इसलिए वह अपनी मेहनत से पीछे न हटें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती हैं, इसलिए आपको दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन का लेनदेन करने से बचना होगा। आपके कामों में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे।  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि  कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई धन संबंधित समस्या चल रही है, तो आपको उसमें ढील देने से बचना होगा। इस समय में आप अपने बॉस की किसी बात को नजरअंदाज ना करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी जोखिम को लेने से बचना होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेंगे। आपकी  किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से प्रमोशन को लेकर बातचीत करनी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़े, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आपको कोई गुप्त जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे अपने तक रखें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालेंगे, जिससे दोनों के बीच यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी कम होंगी। विद्यार्थी यदि किसी विषय को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह  उसमें बदलाव कर सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कहीं से धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की संगत की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपने यदि भविष्य को लेकर कोई निवेश किया था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी आपका पारिवारिक बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको  किसी शुभ व  मांगलिक कार्यक्रम में आयोजन होने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और आपसी प्रेम बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए काम में ज्यादा नहीं पड़ना है, नहीं तो इससे उनकी छवि खराब हो सकती है। आप अपने माता-पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी इनकम के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। कारोबार में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सबको हैरान कर सकते हैं। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपके ऊपर पर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आज आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कहीं से ऑफर आ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 10 अगस्त 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 9 August 2024 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHIMACHAL SAMACHAR 09 08 2024 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like