आज का राशिफल 1 जुलाई 2023, Aaj Ka Rashifal 1 July 2023: शनिदेव की कृपा से जुलाई महीना आते ही इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत………….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

शनिवार का दिन धन के मामले में वृष और तुला राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा। रुका हुआ पैसा आपको प्राप्‍त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं कर्क राशि के लोगों का दिन भी सफलता से भरा होने वाला है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लोगों के लिए महीने का पहला दिन कैसा होगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती हैं और आपका विश्वास भी आज चरम पर रहेगा। परिवार से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। दिए गए कार्य को समय रहते पूरा करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। सम्पत्ति खरीदने बेचने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी के साथ साथ आप पार्ट टाईम कार्य भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित होगी । पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी बुज़ुर्ग सदस्य को शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। बड़ों की  सलाह आज आपके काम आएगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन प्रभावशाली रहेगा। अपने ज़रूरी कामों को समय रहते पूरा करें। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को बातचीत कर और बच्चों की काउंसलिंग करके सुलझाया जा सकता है। 

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर पूरा करने से आसानी होगी। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ कर दें। यदि आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपना काम निकलवाने  के लिए आज अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।आवेश में आकर आप कोई भी निर्णय नहीं ले।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको नुकसान हो सकता है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपको खुशी होगी। किसी मागंलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई परेशानी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि रहेगी और दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था वो आपको आज वापस मिल सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। आपको परिवार के सदस्यों के करियर को लेकर कोई जल्दबाजी करने से बचना होगा। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने का होगा। न्यायिक मामलों में ढील देने से आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। आपको लुभाने के लिए आपको कई प्रस्ताव मिल सकते हैं लेकिन फिर भी निर्णय लेते समय अच्छे से विचार कर लें। किसी दूर रह रहे परिजन से आप कोई शुभ सूचना मिल सकती है। माता जी के प्रति आपको सचेत रहना होगा।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रशासनिक कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा धन मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है। आपको किसी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। आपके लिए किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा पढ़ने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी सुख संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती हैं।  

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)


 आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप भाग्य के दृष्टिकोण से आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आप मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। आध्यात्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। निजी रिश्तो में आप कोई ऐसा काम ना करें जिससे कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की एक सूची बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कारोबार में किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। आप  किसी जरूरी काम में सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा,नहीं तो परीक्षा के समय उन्हें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

उउम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 1 जुलाई 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 30 जून 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 30 06 2023 Post Views: 1,094 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like