आज का राशिफल 9 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 9 July 2022: पांच राशियों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी, मीन के जातक सतर्क रहें

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 आज का राशिफल 9 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 9 July 2022 Horoscope Today, 9 July 2022 दैनिक राशिफल 9 जुलाई 2022:  आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी, जानिए कैसा रहेगा शनिवार का राशिफल.

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक जानकारी सुनने को मिल सकती है। जिसके बाद आप परेशान हो जाएंगे। रात के समय आप अपनों के साथ मस्ती करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप लोगों से काम करवा पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपकी कई समस्याएं सुलझ जाएंगी, लेकिन आपके बढ़ते हुए कुछ खर्चे आपकी परेशानियों को बढ़ा देंगे, जिन पर आपको नियंत्रण रखना होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने के कारण आपको अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित थे तो इसमें आपको थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। अगर आज आपको कहीं निवेश करने का मौका मिलता है तो आप खुले तौर पर करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको अपने मन में किसी के प्रति गलत भावना रखने से बचना होगा अन्यथा आपके कुछ काम भी खराब हो सकते हैं। परिवार में भजन, कीर्तन, जागरण आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन निश्चित रूप से आपके लिए फलदायी रहने वाला है। संतान को शिक्षा और प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आपका कोई प्रिय और कीमती सामान चोरी हो सकता है। जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्हें उनके कुछ शत्रु परेशान करेंगे। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। भाइयों से कोई अनबन चल रही थी तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। जिसमें माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने बच्चों और जीवन साथी की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य विदेश में रह रहा है तो वह आपको याद कर सकता है। अगर परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। छोटे बच्चे आपसे कुछ पूछते नजर आएंगे। शाम से लेकर रात तक आज प्रिय लोगों से मिलने का लाभ आपको मिल सकता है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन जो लोग निजी नौकरी करके कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उन्हें इसके लिए समय मिल पाएगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा और आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। जिसमें आपको बिल्कुल भी लापरवाह नहीं होना है। आपकी वाणी की कोमलता आपको घर और बाहर दोनों जगह सम्मान दिलाएगी। विद्यार्थी ने कोई प्रतियोगिता दी तो उसमें सफलता मिलती नजर आ रही है। आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। जिससे आप अपने धन में वृद्धि भी कर पाएंगे, लेकिन कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपस में लड़ने से ही नष्ट होंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। संतान पक्ष से कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य ऐसा काम करेगा, जिससे आपका और आपके परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। जिसे मनाने के लिए आपको अपनी तरफ से पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन किसी भी संपत्ति को खरीदने-बेचने से पहले उसके कानूनी पहलुओं की जानकारी होनी चाहिए, नहीं तो आपको बाद में परेशानी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कार्य क्षेत्र में कोई लेन-देन की समस्या काफी समय से चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद आप राहत की सांस लेंगे। विरोधियों की बातों पर ध्यान नहीं देना होगा और अपने काम में व्यस्त रहना होगा, लेकिन जो लोग अपना खाली समय किसी के पास बैठकर बिता रहे हैं, उन्हें अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो उन्हें बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। क्योंकि परिवार में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। जो लोग सट्टे में पैसा लगाते हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। यदि पिता किसी रोग से पीड़ित थे तो उनके कष्ट बढ़ सकते हैं। जिसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह लेनी पड़ेगी। नई संपत्ति खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य आपकी प्रगति के लिए आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया काम सौंपा जाएगा। जिसे आप समय पर पूरा करेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बन जाएंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन व सत्ता का भी आपको गठजोड़ मिलता दिख रहा है। शाम से रात तक आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपके धन में वृद्धि होगी, जो छात्र विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं उन्हें कुछ अवसर मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आएंगे।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा कुछ कार्य आपको सौंपे जाएंगे। रात के समय आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे आपके धन व्यय में वृद्धि हो सकती है। अगर परिवार में विवाद की स्थिति है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप दोनों पक्षों की बात सुनकर ही कोई फैसला लें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। कोई प्रतिकूल समाचार सुनने के बाद आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ नहीं मिलने से मन में निराशा बनी रहेगी। आपका कोई मित्र आपके लिए कुछ अच्छी जानकारी लेकर आएगा। आपको कोई नया निवेश करने से बचना होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा, क्योंकि अगर कार्यक्षेत्र में आपसे पहले कोई गलती हुई थी तो वह आज उजागर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में यदि कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त होगी। यदि आप अपने जीजा और देवर के साथ कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो इससे आपके संबंधों में दरार आ सकती है। धार्मिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग आज यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े आपके कुछ विवाद सुलझते नजर आ रहे हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 9 जुलाई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में मर्डरः ढाबे पर शराब पीते वक्त गाली-गलौज के बाद शख्स की चाकू मारकर हत्या ..

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मर्डर का मामला सामने आया है. यहां पर एक ढाबे पर एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, नुरपूर के फतेहपुर […]

You May Like