आज का राशिफल 23 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 23 July 2022 :आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, करियर, व्यापार के लिए ये करेंगे जमकर कोशिश

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

23 जुलाई शनिवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए आज खर्च बढ़ सकते हैं जबकि कुछ लोगों के लिए दिन मिले जुले परिणाम दिलाने वाला रहेगा। जबकि कुछ लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके धन प्राप्ति के रास्ते में कुछ रुकावटें ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी निर्णय को बहुत सोच समझकर अंतिम रूप देना होगा। परिवार के किसी भी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन किसी पुराने चल रहे विवाद में आपको कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ सकता है। जिसे लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको आपके पिता द्वारा एक कार्य सौंपा जाएगा, जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तरक्की का दिन होगा। जमीन, वाहन और मकान आदि खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी। यदि व्यापार में कुछ परेशानी आ रही थी तो उसे भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर किया जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी लेकिन संतान की संगति देखकर आपका मन उदास रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं आपको बता सकती हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो उसमें अपने कीमती सामान की रक्षा अवश्य करें, अन्यथा उनके खो जाने और चोरी हो जाने का भय बना है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए चिंता का विषय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग अगर कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उन्हें इसके लिए समय मिल सकेगा। परिवार में आपको अपने जीजा और साले को पैसे उधार देने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके आपसी संबंधों में दरार पैदा कर सकता है। व्यापार करने वाले लोग अपनी बुद्धि से उन्नति करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुस्ती भरा रहेगा। आलस्य के कारण आप अपने बहुत से काम छोड़ देंगे, जो आगे चलकर आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। सोच-समझकर ही जरूरी फैसले लेने होंगे। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, लेकिन सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोगों को किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वे चुगली कर सकती हैं। आप अपने किसी रिश्तेदार के घर पूजा, भजन, कीर्तन आदि में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई भी लेन-देन जल्दबाजी में करने से बचना होगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। पिछले किसी निवेश का लाभ आपको मिलेगा, लेकिन जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उन्हें कुछ सार्वजनिक बैठकें करने का मौका मिलेगा। जिससे उनके दोस्तों की संख्या में वृद्धि होगी। अगर घर में कोई लड़ाई चल रही थी तो आज खत्म हो जाएगी और सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

इस दिन आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के किसी दूर के सदस्य से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपके धन खर्च में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में भी आपको मनचाहा लाभ मिलेगा, लेकिन यदि जोखिम उठाना ही पड़े तो इसे बहुत सावधानी से लें। राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोगों का विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से संतान के विवाह में आ रही दिक्कतों को दूर करने में सफल रहेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप अपने जीवनसाथी या बच्चों से कोई नया व्यवसाय करवाने जा रहे हैं तो उसे छोटा सोचकर न करें, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग सट्टे में पैसा लगाते हैं उनके लिए भी दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज विवाह हो सकता है। आज आप सुख के साधन जुटाने में लगे रहेंगे और आपके कुछ शत्रु भी नए पैदा हो सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी बहस को बढ़ावा देने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ भी मिल रहा है। बहुत दिनों बाद अपनों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे। अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने पिता से बात करके वहां जाएं। कुछ अनपेक्षित खर्चे आपके सामने आएंगे, जिससे आपको परेशानी होगी। आप पिछली किसी गलती को लेकर चिंतित रहेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम करने का मौका मिलेगा और अधिकारी भी आपके काम से खुश होंगे। ज्यादा दौड़ भाग से थकान महसूस होगी। संतान की पढ़ाई में आ रही दिक्कतों के बारे में आप उनके सीनियर से बात कर सकते हैं। किसी बात को लेकर आप अपने जीवनसाथी से उलझेंगे, लेकिन यह गलत होगा, इसलिए बेहतर होगा कि आप उनकी बात सुनें। आपको अपने धन संचय पर ध्यान देना होगा अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि एक के बाद एक नई समस्याएं आपके सामने आती रहेंगी, जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगी। घर के बाहर के लोगों से बात करते समय आपको अपने मन में चल रही परेशानियों को छुपाना होगा, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए आप कुछ नई योजनाएँ बनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में चर्चा कर सकते हैं। आज आपको सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहेगा। आप अपने सुख के साधनों में वृद्धि करेंगे। आपको ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। विद्यार्थी पढ़ने में बहुत रुचि लेंगे। कोर्टसे जुड़े काम आज पूरे होंगे, उसके बाद आप संतुष्ट रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती में रात बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में भी कुछ योजनाओं से मन मुताबिक कमाई होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी आपको उतनी सफलता नहीं मिलेगी जितनी आपने उम्मीद की थी, जिससे आपके मन में निराशा बनी रहेगी। कोई भी फैसला आपको सोच-समझकर ही लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलती दिख रही है। आज कुछ अनहोनी होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। आज आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 23 जुलाई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हरियाणा के पर्यटकों पर हमला: ट्रैकिंग रूट पर शराब के नशे में युवकों पर बरसाए पत्थर, एक की मौत........

Spaka Newsकुल्लू : मणिकर्ण के खीरगंगा पर ट्रैकिंग के दौरान हरियाणा के 5 पर्यटकों पर जानलेवा हमला हुआ है। इसमें एक पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि अशोक विहार के रहने वाले प्रतीक कुंडू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह […]

You May Like