आज का राशिफल 16 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 16 April 2022: शनि की कृपा इनके बिगड़े काम बनेंगे, पढ़ें राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई-बहनों की कुछ पुरानी शिकायतें आप दूर करेंगे। जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। उन्हें कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी और उन्हें इसके लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहेगा जिसे लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से कुछ निराशाजनक जानकारी मिल सकती है। शाम से लेकर रात तक आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। अगर आप पर कोई कर्ज है तो उसे चुकाने से आप राहत महसूस करेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन आपके शत्रु परेशान होंगे और आपकी प्रगति के कारण आपसे ईर्ष्या करेंगे। अगर आपको व्यापार में बहुत अधिक लाभ है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप उस पैसे को भविष्य के लिए बचा कर रखें। आज आपका मनोबल बहुत कम रहेगा। किसी कानूनी कार्य में विजय प्राप्त करने के लिए आपको किसी अधिकारी को कुछ रिश्वत देनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य पर आपका विश्वास और गहरा होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। कारोबारियों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी वे अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएंगे। अच्छी कोटि के लोगों से बातचीत करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। अगर आप ससुराल पक्ष से मिलने जाते हैं तो वहां किसी से भी अपने मन की बात न शेयर करें। परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने पैसे का कुछ हिस्सा चैरिटी के काम में खर्च करेंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का मार्ग भी प्रशस्त होगा, जिससे वे प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। जिससे आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। संतान की शादी की पुष्टि से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपना पैसा किसी और को उधार देने से बचें, वापस पाना मुश्किल होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर या बाहर से शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के कुछ ऐसे कार्य होंगे। जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। कार्यक्षेत्र में पिछली कुछ गलतियों के कारण आपका विवाद हो सकता है, इसलिए आपको कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की गिरावट हो तो लापरवाही न करें, तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद आज खत्म होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने व्यापार का रुका हुआ धन मिल सकता है। जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। शाम से लेकर रात तक किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां आपकी मुलाकात कई नामी लोगों से होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सूझबूझ और विवेक से लिए गए फैसलों का लाभ मिलेगा। कोई आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर कड़ी मेहनत करनी होगी तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे क्योंकि वे किसी गलत संगत में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने से आपको लाभ हो सकता है। जो लोग घर से दूर नौकरी में लगे हैं। वे अपने परिवार से मिलने के लिए तरस सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ अनुरोध कर सकते हैं। जिसे आप पूरा करेंगे। अगर आप बच्चे के भविष्य से जुड़ा कुछ निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसमें अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पराक्रम को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आप अपनी आमदनी में वृद्धि से प्रसन्न रहेंगे और अपने ख़र्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं। रात के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें भी आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी मां के साथ सोच-समझकर बातचीत करनी होगी, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों से विवाद हो तो किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। शाम के समय ससुराल पक्ष की ओर से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके गुप्त शत्रु कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। आप अपने पिछले रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे और उन्हेंपूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। बच्चों को धार्मिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना होगा और अपने बिखरे हुए व्यवसाय को संभालने की पूरी कोशिश करनी होगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। जिसमें परिवार के सदस्यों को साथ ले जाना बेहतर होगा। यदि आपको अपने पिता से कुछ शिकायतें थीं, तो आप एक साथ बैठकर उनका समाधान करेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ हद तक तनावपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे, क्योंकि आपके दैनिक खर्चे बढ़ सकते हैं। यदि कोई प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपको उसमें धैर्य रखना होगा। आपके कटु स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। नौकरी में लगे लोगों के अधिकार बढ़ सकते हैं। जिससे उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कोई आपको सलाह देता है, तो आपको उस पर चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि कभी-कभी दूसरों की सुनना सही होता है। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 16 अप्रैल 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : इंस्टाग्राम की दोस्ती में नाबालिग छात्रा को मिला धोखा,अश्लील वीडियो भी बनाई .............

Spaka Newsऊना: हिमाचल के ऊना जिला में इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने नाबालिग छात्रा के साथ उपमंडल बंगाणा स्थित एक में दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित नाबालिग ने इस घटना के संबंध में युवक के खिलाफ शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने […]

You May Like