आज का राशिफल 11 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 11 June 2022 : इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए अन्य का हाल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 .

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज पारिवारिक जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेगा। पुरानी बहुमूल्य चीजें के मोलभाव पर आज आपको लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका मन नये काम करने में लग सकता है। अपने अधिकतर कामों में आप सफल हो सकते हैं। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं। पॉजिटिव नजरिया आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका दिन ठीक–ठाक रहेगा।  अपनी सोच को सकारात्मक रखें, नकारात्मक चीज़ों को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार की गति मध्यम रहेगा। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा।  आप जिससे भी मिलेंगे, वो व्यक्ति आपसे प्रभावित हो सकता है। किसी काम में परिवार से सहयोग मिल सकता है। आज अपने करियर को लेकर मन में दुविधा हो सकती है, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार मन में आते रहेंगे। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग भी लायेंगी। आप दूसरों के साथ खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपके मन में नए–नए विचार आ सकते हैं। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रह सकते हैं। कारोबार की धीमी गति से आज आपका मूड थोड़ा खराब भी हो सकता है। माता की सेहत में कुछ परेशानी आ सकती है। आज ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके काम सफल होंगे। पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में अच्छी कामयाबी मिल सकती है। 

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाएं रखें।  इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, आपको उतनी अच्छी सफलता मिल सकती है। 

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। अपने बेस्ट फ्रेंड से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कार्यों में तरक्की बनी रहेगी। आप कोई मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे।  ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है।  काम में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। 

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 11 जून 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने शिवधाम के पहले चरण का कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए

Spaka Newsसंख्याः 625/2022 शिमला 10 जून, 2022 मुख्यमंत्री ने शिवधाम के पहले चरण का कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में शिवधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों व निष्पादन एजेंसी को इस कार्य में तेजी लाने के […]

You May Like