संत ज्ञान का प्रकाश पुंजः राज्यपाल…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि संत भारत की महान संस्कृति के स्तम्भ और ज्ञान का प्रकाश पुंज होते हैं। उन्होंने कहा कि वे हमारा सही दिशा में मार्ग प्रशस्त करते हैं और मानवता के उच्च मूल्यों को आत्मसात कर जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। राज्यपाल ने आज नोएडा में परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज की दिव्य रामकथा में यह बात कही।

उन्होंने एन. शर्मा और सुप्रिया शर्मा को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सकारात्मक वातावरण बनने के साथ-साथ श्रोताओं को दिव्य ऊर्जा मिलेगी और उनमें अनुशासन, सत्य, भक्ति, कर्त्तव्य और त्याग के उच्चतम मूल्य पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि ये मूल्य जीवन में सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

इस अवसर पर नोएडा के संसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. लोकेश तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाए: मुख्यमंत्री...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। […]

You May Like