हिमाचल : घास लेने गए 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत खाई में गिरने से……….

Spaka News

उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव शीली भंगाडी के एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुनील के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक शीली भंगाडी के सुनील  पुत्र कल्याण सिंह सोमवार सांय घर से कुछ ही दूरी पर घास लेने गए थे। घर वापस आते वक्त पैर फिसल जाने से गहरी खाई में गिर गया।
घायल अवस्था में परिजन उसे नौहराधार सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोलन के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन गिरीपुल के नजदीक पहुंचने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई।
मंगलवार को राजगढ़  अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। नायब तहसीलदार काकू राम भारद्वाज ने बताया कि सरकार की और से मृृतक व्यक्ति के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *