एक ओवर में 7 छक्के लगा ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया धमाल, दोहरा शतक भी जड़ा……

Spaka News

विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी दोहरा शतक जड़ा है. इस पारी में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया और एक ही ओवर में 7 छक्के जमा दिए.

विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को इतिहास रचा गया है. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मैच में फैन्स को एक ही ओवर में सात छक्के देखने को मिले. यह रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया है, जिन्होंने यहां क्वार्टरफाइनल मैच में दोहरा शतक भी जड़ा. उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 का स्कोर बनाया और पांच विकेट खो दिए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ 159 बॉल में 220 रनों की नाबाद पारी खेली, अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए. कमाल तो तब हुआ जब पारी के 49वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने 7 छक्के जमा दिए.


Spaka News