हिमाचल में रशियन महिला खाई में गिरी,पुलिस ने किया रेस्क्यू, हालत गंभीर…………

Spaka News

पर्यटन नगरी मनाली के खोह वाटरफाल ट्रैक पर निकली महिला के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक रशियन महिला अपने विदेशी दोस्त के साथ ओल्ड मनाली से बिना लोकल गाइड के खोह वाटरफॉल के लिए निकली थी। जहां विदेशी महिला का पैर फिसलने से वह 50 मीटर गहरी ढांक में जा गिरी और उसे बहुत गंभीर चोटें आई। 

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू दल के साथ मौके पर पहुंची व कड़ी मशक्कत  के बाद महिला को खाई से निकाला गया। इसके बाद मनाली अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला का उपचार चल रहा है। 


Spaka News