नगर निगम शिमला में ऐसा होगा आरक्षण का रोस्टर, 14 वार्ड होंगे ओपन.

Spaka News

शिमला:- नगर निगम शिमला चुनाव के आरक्षण रोस्टर के फॉर्मूले को बदल दिया है। सरकार ने रिजर्वेशन रोस्टर निर्धारण के लिए कम आबादी का नियम बनाया है। नियमों में संशोधन के बाद अब नगर निगम शिमला चुनाव का आरक्षण रोस्टर रोटेट नहीं होगा, बल्कि नए सिरे से लगेगा। यानी 2023 के चुनाव का रोस्टर फर्स्ट सर्कल माना जाएगा।
पहले शिमला के 34 वार्डों में से अनुसूचित जाति (SC) की अधिक आबादी वाले 6 वार्ड चयनित किए जाएंगे। इसके बाद इन 6 वार्डों में 3 ऐसे वार्ड सिलेक्ट किए जाएंगे, जिनमें SC महिलाओं की आबादी सबसे कम है। ये तीन वार्ड SC महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे। जबकि, 3 अन्य वार्ड SC ओपन के लिए रिजर्व रहेंगे। SC ओपन सीटों पर इसी श्रेणी की महिला और पुरुष में से कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

शिमला में SC और OBC की आबादी 5% से कम है। लिहाजा इस कैटेगरी के लिए रोस्टर नहीं लगेगा। दूसरा रोस्टर शेष 28 वार्डों के लिए लगेगा। इनमें से 14 वार्ड ओपन महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। ये 14 वार्ड कम महिलाओं की संख्या वाले चयनित किए जाएंगे। शेष 14 वार्ड ओपन रहेंगे। इनमें महिलाएं और पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकेगा।


Spaka News