रेरा के सदस्य बी.सी बडालिया सेवानिवृत्त

Spaka News

हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के सदस्य बी.सी.बडालिया आज सेवानिवृत्त हो गए। बी.सी.बडालिया ने 01 जनवरी, 2020 को रेरा के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
बी.सी. बडालिया ने वर्ष 1988 से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं अधिकारी (एचएएस) तथा वर्ष 2003 से भारतीय प्रशासनिक सेवाएं अधिकारी के रूप में प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए सेवाएं प्रदान कीं। वह सचिव मत्स्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

इस अवसर पर रेरा के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने बी.सी. बडालिया की कर्त्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वह अन्य अधिकारियों के लिए प्ररेणास्रोत हैं। उन्होंने बी.सी. बडालिया की दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।
बी.सी. बडालिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए।


Spaka News