हिमाचल: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर, शादी करने को बोली तो कहा- जान से मार दूंगा

Spaka News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामलों के बीच ताजा खबर राजधानी शिमला से आई है। जहां पर एक युवती ने पुलिस के पास दी गई शिकायत में एक शख्स पर उसे शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। 
पीडिता का कहना है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। बकौल पीड़िता आरोपी अब उसके साथ शादी करने को भी राजी नहीं हो रहा है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पीडिता के अनुसार उसका शिमला के थाची गांव निवासी विजय कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने युवक को जब उससे शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला डॉ मोनिका ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के विरूद्व भादंसं की धाराओं 376, 504 व 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *