17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता की मां शिकायत दर्ज की ….

Spaka News

नाहन : हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। माजरा पुलिस थाना में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 17 साल की लड़की के साथ जगदीप पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी चांदपुर ने दुष्कर्म किया है।
युवक पिछले 5-6 महीनों से उसकी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था, जिसकी जानकारी उसकी बेटी ने उसे अब दी। शिकायत में पुलिस को बताया गया कि आरोपी ने अप्रैल, जून व जुलाई माह में अलग-अलग स्थानों पर उसकी बेटी के साथ गलत काम किया। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि शिकायत पर पुलिस थाना में धारा 376 व पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *