कांगड़ा के पालमपुर से संबंध रखने वाले रजत कपूर ने यूएई में अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा के पालमपुर से संबंध रखने वाले रजत कपूर ने यूएई में चल रहे 2023 पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में टीम इंडिया की झोली में दो गोल्ड मेडल डाल कर पूरे देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यूएई 2023 इंटरनेशनल नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए जुलाई को खिलाड़ियों का एक दल रवाना हुआ था। इस दल में पालमपुर के पावर लिफ्टर रजत कपूर भी शामिल थे। टीम इंडिया के कोच जीवन कुमार ने बताया कि दुबई में आयोजित हो रही यूएई 2023 इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में इस बार हिमाचल प्रदेश के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ था।

प्रतियोगिता में रजत कपूर ने अपनी प्रतिभा का करिश्मा दिखाते हुए पावर लिफ्टिंग में दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई संदेश भेजा। रजत कपूर अपनी इस जीत पर बहुत खुश हैं।


Spaka News
Next Post

5 वर्ष में रिकॉर्ड सात मुख्य सचिव बदलने वाले जय राम के आरोप बेबुनियादः विक्रमादित्य

Spaka Newsलोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल में रिकॉर्ड सात मुख्य सचिव बदलने वाले नेता विपक्ष जय राम ठाकुर आज अफसरों के लिए वर्क कल्चर न होने के झूठे आरोप लगा रहे हैं। आज जारी एक प्रेस […]

You May Like