ब्यास नदी में पलटी राफ्ट, एक पर्यटक की मौत, महिला घायल…………

Spaka News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से एक पर्य़टक की मौत हो गई है। जबकि एक महिला घायल है। महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। 62 वर्षीय पर्यटक मुंबई महाराष्ट्र का रहने वाला था। ये हादसा पुलिस लाइन बाशिंग के समीप हुआ है। इस राफ्ट में 7 पर्यटक सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के पर्यटक राफ्टिंग करते हुए बबेली से बाशिंग के लिए आ रहे थे। इसी दौरान बाशिंग के पास पत्थर में फंसने के कारण राफ्ट पलट गई। पलटते ही इसमें बैठे 7 पर्यटक नदी में गिर गए, हालांकि सभी पर्यटकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में हरेश (69) साल पुत्र नगिनदास निवासी मुंबई बेस्ट महाराष्ट्र की मौत हो गई है। घायल महिला जयश्री( 57) मुंबई की रहने वाली है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एडमिट कर दिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने में जुट गई है।


Spaka News