पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए जारी की गई पुरस्कार राशि

Avatar photo Spaka News
Spaka News

युवा सेवा एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 65 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 22 जनवरी, 2022 तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के 102 पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए यह राशि जारी की गई है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी द्वारा इस राशि का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने पात्र खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आवेदनकर्ता खिलाड़ी पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए अपने सम्बन्धित जिला के खेल अधिकारी से सम्पर्क करें।


Spaka News
Next Post

10 जुलाई को प्रातः 7 बजे से सायं 6.30 बजे तक एक्जिट पोल पर प्रतिबंध

Spaka Newsमुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनावों के दृष्टिगत 10 जुलाई, 2024 को प्रातः 7 से सायं 6.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल […]

You May Like