हिमाचल : वाहन की टक्‍कर से नाले में गिरी निजी स्‍कूल की मिनी बस, कई मासूम घायल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आया रही है। यहां निजी स्कूल की मिनी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा तब हुआ जब मिनी बस छोटे बच्चों को संतोषगढ़ रोड स्थित रामपुर और साथ लगते गांवों में घर छोड़ने के लिए जा रही थी।

हादसे के वक्त वाहन में कई बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमे से कुछ बच्चों को कम, तो कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। 

टक्कर के बाद धंस गया टायर, झुक गई गाड़ी 

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर गांव में मुख्य मार्ग पर पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पहले की स्कूल मिनी बस का चालक संभल पाता। सड़क किनारे साथ लगते नाले में मिनी बस के टायर जा धंसे। मिनी बस एक तरफ झुक गई। 

वहीं, हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और अन्य वाहन के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। उधर, हादसे का पता चलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 

भागे-भागे पहुंचे अभिभावक 

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। बच्चों के अभिभावकों को भी हादसे की जानकारी मिली है और वे दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे हैं। हादसे की पुष्टि एएसपी ऊना प्रवीन कुमार धीमान द्वारा की गई है। 

उन्होंने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बुधवार को डेढ़ बजे के आसपास पेश आया है। बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल: पंचायत की पूर्व महिला वार्ड पंच हुई लापता, पढ़े पूरी खबर ...........

Spaka Newsकांगड़ा : ताजा मामले में भवारना पंचायत की पूर्व महिला वार्ड पंच सीमा देवी लापता बताई जा रही है।  लापता महिला का नाम सीमा देवी है। सामने आया रही शुरूआती जानकारी के अनुसार सीमा अपने घर से किसी काम के लिए पालमपुर जाने को निकली थी। इसके बाद से […]

You May Like