हिमाचल:जेल से फरार हुआ कैदी,आजीवन कारावास की काट रहा था सजा,पुलिस ने किया गिरफ्तार…………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

लाला लाजपतराय जिला एवं मुक्त सुधार गृह धर्मशाला से एक कैदी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी बलवंत सिंह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। अच्छे व्यवहार के चलते उसे वर्ष 2015 में ओपन कैदी के रूप में बाहर काम करने के लिए भेजा जाता है। बलवंत सिंह कोतवाली बाजार में मेहनत-मजदूरी का काम करता है जो जेल से सुबह जाता था और शाम को वापस आ जाता था लेकिन वीरवार को वह वापस नहीं आया। 

वीरवार शाम को ओपन कैदी की लोकेशन बसनूर खास में ट्रेस हुई थी जबकि शुक्रवार सुबह उसकी लोकेशन शाहपुर पाई गई। वहीं शुक्रवार दोपहर उसकी लोकेशन पालमपुर में ट्रेस हुई। इसके बाद जेल प्रशासन ने कैदी के फरार होने की रिपोर्ट धर्मशाला थाना में दर्ज करवा दी। पुलिस ने रिपोर्ट मिलते ही फरार कैदी की तलाश को अभियान छेड़ा और उसे नूरपुर से पकड़ लिया। धर्मशाला जिला कारागार के डिप्टी सुपरींटैंडैंट विकास भटनागर ने पुलिस द्वारा कैदी को नूरपुर से पकड़े जाने की पुष्टि की है। 


Spaka News
Next Post

हिमाचल में पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा, 70 हजार पर्यटक अपने गंतव्यों को रवाना: मुख्यमंत्री

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण आई आपदा में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने लगभग 70 हजार पर्यटकों को सुरक्षित रवाना कर दिया है और अब लगभग 500 पर्यटक ही […]

You May Like